Rang Panchami 2024: चैत्रमास की कृष्णपक्ष की पंचमी को खेली जाने वाली रंगपंचमी को मनाए जाने के कई कारण है। इस बार 30 मार्च 2024 को रंग पंचमी मनाई जाएगी। रंग पंचमी पर श्रीकृष्ण और श्रीराधाजी की पूजा की जाती है। राधारानी के बरसाने में इस दिन उनके मंदिर में विशेष पूजा और दर्शन लाभ होते हैं।
IPL 2024 RCB vs KKR कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।नाइट राइडर्स ने एक बदलाव करते हुए अनुकूल रॉय को एकादश में शामिल किया है।रॉयल चैलेंजर्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
Odisha MLA Surendra Singh Bhoi left Congress after 38 years : ओडिशा में कांग्रेस के 3 बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह भोई ने 38 साल बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गए। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के दो नेताओं ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया जिनके बीजद में शामिल होने की संभावना है।